विषपान से किशोरी अचेत
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुई 17 वर्षीय किशोरी को परिजनों ने गुर
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुई 17 वर्षीय किशोरी को परिजनों ने गुरुवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह ग्राम निवासी सूर्यभान की 17 वर्षीय पुत्री सुनीता ने गुरुवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें