भैंस बांधने के विवाद में मारपीट
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में भैंस बांध कर रास्ते प
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 05:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में भैंस बांध कर रास्ते पर कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बतातें है कि लालगंज नगर पंचायत के कार्यालय जाने वाले रास्ते पर दबंगों द्वारा भैंस बांधकर कब्जा किया गया हैं। रास्ते से भैंस को हटाने को लेकर गुरूवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने हनुमानगढ़ी निवासी चंद्रशेखर यादव (19) को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में नामजद तहरीर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें