भूमि विवाद में चली लाठियां, आधा दर्जन जख्मी
जागरण संवाददाता, बोंगरिया (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के मौलिया गांव में सोमवार की सुबह भूमि
जागरण संवाददाता, बोंगरिया (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के मौलिया गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। उनका उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।
मौलिया ग्राम निवासी राजनाथ राम व बसंत राम के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। रविवार को दिन में बसंत पक्ष के लोग राजनाथ के घर के पीछे स्थित विवादित भूमि पर गड्ढे की खुदाई करने लगे। इस बात का राजनाथ ने विरोध किया तो विपक्षी उस पर हमलावर हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में राजनाथ और उसकी पुत्री कंचन घायल हो गए। घटना की शिकायत दर्ज कराने घायल पक्ष थाने पहुंचा और तहरीर देकर घर लौट आया। इस बात से नाराज विपक्षियों ने सोमवार की सुबह राजनाथ के घर पर चढ़कर धावा बोल दिया। इस दौरान किए गए हमले में राजनाथ (52), उसका भाई वैजनाथ बावरा (54), कंचन (23) व गुड़िया (18) पुत्रीद्वय राजनाथ, अर¨वद (30) पुत्र राजनाथ तथा अभिषेक (22) पुत्र बैजनाथ सभी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल अर¨वद, अभिषेक और कंचन का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध में थाने पर नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस में दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया है।