मंत्री आउट, तीन नए चेहरे बने प्रत्याशी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तीसरे सूची जारी कर दी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को तीसरे सूची जारी कर दी। इसमें सपा मुखिया मुलायम ¨सह यादव के जिले में राज्यमंत्री वसीम अहमद का टिकट कट गया तो छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले युवा चेहरा नफीस अहमद पर भरोसा जताया। इसके अलावा सपा के पुराने समर्पित कार्यकर्ता अखिलेश यादव तो पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए कल्पनाथ सरोज पर भरोसा जताया। इसके अलावा अन्य सीटों पर अपने पुराने विधायकों को एक बार पुन: मौका दिया। मंत्री वसीम अहमद और मुबारकपुर से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामदर्शन यादव टिकट कटने पर उनके खेमे में मायूसी है तो पुराने महारथियों को टिकट मिलने से उनके समर्थकों में खुशी है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजमगढ़ सदर सीट से लगातार सात बार विधायक रहे वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को तीसरी बार हैट्रिक लगाने का मौका दिया है। खास बात यह रही कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे और बेसिक शिक्षा, बाल पुष्टाहार एवं ऊर्जा राज्य मंत्री वसीम अहमद का टिकट काट कर छात्र जीवन से से राजनीति की शुरूआत करने वाले युवा चेहरे नफीस अहमद पर दांव खेला है। अब देखना है कि इन्हें चुनाव में कितनी सफलता मिलती है। सगड़ी से विधायक अभयनरायन पटेल, लालगंज सुरक्षित से विधायक बेचई सरोज, फूलपुर-पवई से विधायक श्याम बहादुर ¨सह यादव, अतरौलिया से विधायक डा. संग्राम यादव, दीदारगंज से विधायक आदिल शेख के अलावा निजामाबाद के विधायक आलमबदी आजमी पर भरोसा करते हुए पुन: मौका दिया। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव को टिकट मिलने के बाद दूसरे खेमे में सन्नाटा पसर गया है। कारण कि इसी सीट से पूर्व में सपा से ही विधायक रह चुके रामदर्शन यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद एक बार पुन: लोकसभा चुनाव में पाल्हा बदल सपा में शामिल हुए तो पार्टी नेतृत्व ने इन्हें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बना दिया था। इसके बाद मुबारकपुर सीट से टिकट को लेकर कयासबाजी तेज हो गई थी। हुआ भी वहीं मुख्यमंत्री ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और एक बार पूर्व में मुबारकपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अखिलेश यादव को टिकट देकर सबको चौंका दिया। उधर, मेंहनगर सुरक्षित से वर्तमान विधायक बृजलाल सोनकर का टिकट काटकर लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़ सपा के साथ आए कल्पनाथ पासवान पर भरोसा जताया।