छेड़खानी व धमकी के मामले में तीन नामजद
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : महाराजगंज थाने की पुलिस ने छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में शनिवार को तीन ल
By Edited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 03:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : महाराजगंज थाने की पुलिस ने छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
क्षेत्र के कुढ़ही ग्राम निवासी प्रेमचंद्र साहनी का आरोप है कि बीते गुरुवार की शाम गांव के सुनील शर्मा पुत्र हरि सहित तीन लोगों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर विपक्षियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें