अगवा बालिका को छोड़ महिला हुई फरार
- टाफी खाने के बाद बालिका हुई अज्ञात महिला के वश में - पीड़िता को रोते देख ग्रामीणों ने टोका और चंग
- टाफी खाने के बाद बालिका हुई अज्ञात महिला के वश में
- पीड़िता को रोते देख ग्रामीणों ने टोका और चंगुल से मुक्त हुई शबनम
जागरण संवाददाता, तरवां (आजमगढ़) : भुआलपुर गांव से मंगलवार की दोपहर बहला-फुसलाकर अगवा की गई आठ वर्षीय बालिका बुधवार की शाम ग्रामीणों की सक्रियता के चलते अज्ञात महिला के चंगुल से मुक्त हो सकी। मेंहनगर क्षेत्र के ¨सहपुर बाजार के पास ग्रामीणों की टोका-टोकी पर उसे बहला-फुसलाकर ले जा रही महिला लोगों को चकमा देकर फरार हो गई।
तरवां क्षेत्र के भुआलपुर ग्राम निवासी राजकुमार राम की 8 वर्षीय पुत्री शबनम मंगलवार की दोपहर गांव के सिवान में बकरी चरा रही थी। पीड़ित बालिका के अनुसार उसी दौरान सिवान से गुजर रही एक महिला ने उसे टाफी खाने को दिया। टाफी खाने के बाद शबनम महिला के वश में हो गई और उसके साथ चली गई। रात में महिला और बालिका दोनों ने कही रात गुजारा और बुधवार की शाम होने पर महिला बालिका को लेकर अपने साथ लेकर जाने लगी। मेंहनगर क्षेत्र के ¨सहपुर बाजार के पास महिला के साथ जा रही बालिका को रोते देख लोगों ने आशंकावश उन्हें रोका। पकड़े जाने के भय से महिला लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर लापता बालिका के पिता ने बुधवार को तरवां थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटी को अज्ञात महिला के साथ जाने की जानकारी राजकुमार ने तरवां थाने को भी दी थी। बालिका के बरामद होने की जानकारी पाकर तरवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को कब्जे में लेते हुए उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।