ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया खड़ंजा
आजमगढ़ : विकास खंड पल्हनी के गेलवारा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर खंड़जा मार्ग का निर्म
आजमगढ़ : विकास खंड पल्हनी के गेलवारा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर खंड़जा मार्ग का निर्माण कराया। इसे लेकर गांव में खुशी की लहर रही। ग्रामीणों के इस कार्य की सराहना की गई।
गेलवारा गांव में लगभग 15 वर्षों पहले बना खड़ंजा जर्जर हो गया था। इससे गांव में रहने वाले ग्रामीणों व आस-पास के गांव वालों को आवागमन में परेशानी होती थी। बरसात होने के बाद स्थिति और बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों ने गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों से यह मामला उठाया लेकिन उन्होंने तवज्जो नहीं दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर इसके निर्माण का फैसला लिया और रविवार की सुबह गांव के लोग खड़ंजे को उखाड़कर मार्ग को ठीक किया। इसकी क्षेत्र में सराहना हुई। इस मौके पर आत्मा राम गोंड़ विनोद विश्वकर्मा, अच्छेलाल, विमल, चंद्रपाल, रामू, विजय, अभिषेक, राहूल, शुभम, हरिओम, विशाल, सदानंद उपस्थित रहे।