महिला पहलवानों ने की जोर आजमाइश
आजमगढ़ : शहर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में शनिवार से शुरू 62वीं प्रदेशीय वि
आजमगढ़ : शहर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती हाल में शनिवार से शुरू 62वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का स्थान परिवर्तित कर दिया गया। यह प्रतियोगिता शिब्ली इंटर कालेज में शुरू हुई। इसमें महिला पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा।
सुबह से ही मौसम विपरीत हो गया। हालात यह रही कि देर तक कुश्ती प्रतियोगिता शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद इसका स्थान परिवर्तित कर शिब्ली इंटर कालेज कर दिया गया। यहां संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बीपी ¨सह ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 700 प्रतिभागी जहां शामिल हो रहे हैं वहीं टीम के मैनेजर व कोच 100 तथा निर्णायकों की संख्या चालीस है। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चन्द्रमौलि पांडेय, विजय शंकर यादव, दिनेश ¨सह, जैदनुल्लाह, मिर्जा यासिर वेग, अबरार अहमद, भूपेश ¨सह, सर्वेश ¨सह, विनोद ¨सह, रामजनम, अशोक, नेसार अहमद, आफाक अहमद, मो. जाहिद, रामजी यादव, फिरोज अहमद, उग्रसेन ¨सह, अवधेश यादव, विनोद पांडेय, राम बहादुर यादव आदि उपस्थित थे।