बारिश से चहके किसान, जलजमाव से परेशानी
बू़ढ़नपुर (आजमगढ़) : उमस भरी गर्मी से बुधवार की सुबह चार बजे अचानक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को का
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 09:08 PM (IST)
बू़ढ़नपुर (आजमगढ़) : उमस भरी गर्मी से बुधवार की सुबह चार बजे अचानक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है तो जाम हो चुकी नालियों के कारण लोगों के घरों में पानी चला गया। उधर किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था को उजागर कर दिया है। गंदा पानी ओवर फ्लो कर लोगों के घरो में एकत्रित हो गया। इसे लोग बाल्टी से घरों का पानी निकालते देखे गये। सबसे बुरा हाल तो कोयलसा से बूढ़नपुर के बीच की लंबी नाली जो बूढ़नपुर शाहगंज मार्ग को बनाते समय ठेकेदार की गाड़ियो से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें