जहर निगलने से दो महिलाएं अचेत
आजमगढ़ : अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर जहर निगलने को मजबूर हुई दो महिलाओं को उनके परिजनों ने शुक्
आजमगढ़ : अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर जहर निगलने को मजबूर हुई दो महिलाओं को उनके परिजनों ने शुक्रवार की रात इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर ग्राम निवासी सुभाष की 30 वर्षीय पत्नी रीना ने किसी बात से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के जोकहरा ग्राम निवासी मतई की 18 वर्षीय पुत्री रिया ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की रात जहर निगल लिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।