Move to Jagran APP

कानूनगो को बस्ता देने को तैयार नहीं लेखपाल संघ

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश लखपाल संघ का चल रहा धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार तीसरे दिन शुक्रवार को भी

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 10:25 PM (IST)
कानूनगो को बस्ता देने को तैयार नहीं लेखपाल संघ

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश लखपाल संघ का चल रहा धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिद्वार ¨सह ने कहा कि राजस्व मंत्री ने बलिया व गाजीपुर में लेखपालों के बस्ता कानूनगो द्वारा लेने व कार्रवाई करने की बात कही। इस बात को लेकर लेखपालों में आक्रोश है। क्योंकि लेखपाल अपना बस्ता कानूनगो को देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सत्याग्रह रूपी शांतिपूर्ण अनुशासित आंदोलन है। संगठन ने डेढ़ माह का समय सरकार को दिया था लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण पदाधिकारियों से वार्ता तक नहीं की। जिलामंत्री रामाश्रय ने बताया कि जनपद के बाढ़ में लेखपाल अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को राहत पहुंचाया है। लोगों की जान बचाने में अपनी जान भी दे चुका है। उन्होंने कहा कि हर विभाग के काम में लेखपालों को लगाकर काम लिया जाता है। फिर भी हमें सभी समकक्षीय कर्मचारियों के बराबर भी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि राजस्व मंत्री का यह वक्तव्य लेखपालों का उत्पीड़न है। लेखपाल संघ दबाव में नहीं झुकेगा। सरकार को हमारी मांगों पर विचार कर शासनादेश जारी करना चाहिए। जिलाउपाध्यक्ष पंकज अस्थाना ने कहा कि पूरे प्रदेश व जनपद में सारे काम ठप पड़ा है। सरकार के लोगों को राजस्व परिषद के सहमति पत्र के अनुसार शासनादेश जारी कर देना चाहिए। धरने में राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, बहाऊ राम, सुनील चौधरी, रामप्यारे यादव, सतेंद्र मिश्र, ¨वध्याचल यादव, अरुण गुप्ता, नरेंद्र यादव, राजकुमार ¨सह, जगन्नाथ ¨सह, अमित पांडेय, कृष्ण कुमार यादव, जैनेंद्र प्रसाद, समरजीत यादव, सुजीत कुमार मौर्य, कुंजन यादव, अजीत ¨सह आदि थे। अध्यक्षता ¨वध्याचल यादव ने की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.