देवारा में लगातार घट रही घाघरा
जीयनपुर (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील के देवरांचल में पिछले कई दिनों से ऊफान पर रही घाघरा नदी लगातार घट रही
जीयनपुर (आजमगढ़) : सगड़ी तहसील के देवरांचल में पिछले कई दिनों से ऊफान पर रही घाघरा नदी लगातार घट रही है। 24 घंटे के अंदर 18 सेमी जलस्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि अभी भी नदी का जलस्तर खतरा निशान के ऊपर है। सोमवार की शाम चार बजे डिघिया नाला पर खतरा ¨बदु 70.40 मीटर के ऊपर 48 सेमी और मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाला पर खतरा ¨बदु 71.68 मीटर के ऊपर चार सेमी रिकार्ड किया गया। उधर पानी घटने के बाद देवारावासियों को अब खेती योग्य भूमि के कटान की ¨चता सताने लगी है।
नदी के घटते जलस्तर के कारण लगभग आधा दर्जन गांव चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, भदौरा मकरंद, मानिकपुर, सोनौरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पशुओं के चारे का संकट अभी बरकरार है। लोगों को पानी से होकर खेत में चारे के लिए जाना पड़रहा है। पानी घटा तो संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। हालांकि प्रशासन की तरफ से महुला-गढ़वल बांध पर स्थापित बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
कुछ इस तरह घट रहा जलस्तर
रविवार की शाम चार बजे डिघिया नाला पर नदी का जलस्तर खतरा निशान 70.40 मीटर के ऊपर 71.06 मीटर रहा तो सोमवार की सुबह आठ बजे 70.92 और शाम चार बजे घटकर 70.88 मीटर पर रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार मुख्य माप स्थल बदरहुआं नाला पर रविवार की शाम चार बजे खतरा ¨बदु 71.68 मीटर के ऊपर 71.90 मीटर पर रहा तो सोमवार की सुबह आठ बजे 71.76 मीटर और शाम चार बजे 71.72 मीटर पर दर्ज किया गया।