हरियाली जीवन के लिए बेहद जरूरी
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : दैनिक जागरण के अभियान मिशन एक करोड़ पौधे के तहत शनिवार को रोडवेज पोखरे पर पौधरोपण
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : दैनिक जागरण के अभियान मिशन एक करोड़ पौधे के तहत शनिवार को रोडवेज पोखरे पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने संकल्प लिया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए समय-समय पर पौधरोपण करेंगे। साथ ही जागरण के अभियान का सराहनीय कदम बताया।
सुबह के समय आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान बूढ़नपुर दरसू राम ने किया। उसके बाद पौधरोपण किया गया। इसमें फल व छायादार पौधे लगाए गए। दरसू राम ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन का आधार है। हरियाली मनुष्य जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए पेड़ पौधे होने अति आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। मुहम्मद इस्लाम ने कहा कि वृक्ष मनुष्य ही नही, जीव-जंतु सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील की कि पर्यावरण सुरक्षा को लोगों को बढ़-चढ़कर पौधरोपण करना चाहिए। आज के समय को देखते हुए तो पौधरोपण बेहद जरूरी हो गया है। इस अवसर पर अभिषेक ¨सह '¨रकू', राहुल ¨सह, राजेश यादव, मु. इस्लाम आदि उपस्थित थे।