विष के प्रभाव से महिला समेत पांच अचेत
आजमगढ़ : जहर निगलने से अचेत हुई महिला सहित पांच लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विष प्
आजमगढ़ : जहर निगलने से अचेत हुई महिला सहित पांच लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विष प्रभाव से अचेत हुए लोगों ने 65 वर्षीय वृद्ध ने बहू की प्रताड़ना से आजिज आकर जहर खा लिया, तो 25 वर्षीय युवक को जहरखुरान गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के
मोहब्बतपुर ग्राम निवासी सुमन (23) पत्नी चंदन ने रविवार की रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने देररात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर ग्राम निवासी 65 वर्षीय छोटई ने रविवार की रात बहू की प्रताड़ना से आजिज आकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। रात करीब 11 बजे उसे जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया है। जहर खुरानी गिरोह द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिए गए 25 वर्षीय बबलू पुत्र गुलाब गुप्ता को अज्ञात लोगों द्वारा रविवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन बबलू तहबरपुर थाना क्षेत्र के हजारेपुर गांव का निवासी बताया गया। सोमवार की सुबह चेतना लौटने पर वह अस्पताल से निकल गया। जिसके कारण उसके बारे में और कुछ स्पष्ट
नहीं हो सका। सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाजार निवासी 26 वर्षीय सुनील पुत्र भोलई राम ने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर रविवार की रात विषाक्त पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने रात करीब 11 बजे उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर ग्राम निवासी 28 वर्षीय तहजीब पुत्र ताज मुहम्मद ने अज्ञात कारणों से क्षुब्ध होकर सोमवार की सुबह जहर निगल लिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।