एमपी के राज्यपाल के गांव का पोखरा भी अतिक्रमण की जद में
अंबारी (आजमगढ़) : तहसील क्षेत्र के लोहिया गांव आंधीपुर में दो पोखरी ग्रामीणों के कब्जे में है। राजनी
अंबारी (आजमगढ़) : तहसील क्षेत्र के लोहिया गांव आंधीपुर में दो पोखरी ग्रामीणों के कब्जे में है। राजनीतिक स्वार्थ के चलते ग्राम पंचायत द्वारा इनका सुन्दरीकरण नहीं कराया जा रहा है। गांव के तीनों पोखरे पानी बिना पानी के लोगों को मुंह चिढा रहे हैं।
इस गांव को लोहिया गांव के रूप में चयन 2015-16 में किया गया। इस गांव में तीन पोखरे हैं। गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित पोखरे की खोदाई नहीं हो सकी है। इसके कारण यह पोखरी गडही के रूप में दिखाई देती है। यही नहीं पोखरी के चारों तरफ से कब्जा जमाया गया है। वहीं गांव के पूर्वी छोर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यपाल रामनरेश यादव के घर के सामने की पोखरी भी आंशिक रूप से कब्जे में है। इस पोखरी में गांव के एक व्यक्ति द्वारा मछली पालन किया जाता है। लापरवाही के चलते गांव में जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी पवई लालजी पटेल का कहना है कि प्राथमिक स्कूल के पूरब की पोखरी के सुन्दरीकरण के लिए कहा जायेगा। प्रधानपति सियाराम राजभर का कहना है कि एक पोखरे का सुन्दरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। दो अन्य पोखरी का सुन्दरीकरण का काम कराया जायेगा।