नए कारागार में जल्द शिफ्ट होंगे कैदी
आ•ामगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने 11509.96 लाख से निर्मित आधुनिक नवीन जिला कारागार इटौरा का गुर
आ•ामगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने 11509.96 लाख से निर्मित आधुनिक नवीन जिला कारागार इटौरा का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों के अलावा कारागार के अंदर बने अस्पताल को भी देखा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जल्द से जल्दी जेल के कैदियों को आधुनिक जेल में शिफ्ट किया जाएगा। नवीन जेल को आधुनिक मॉडल में बनाया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।
जिलाधिकारी ने बताया कि कैदियों के लिए जो भी अनुमन्य सुविधाएं है वह इस आधुनिक करागार में उपलब्ध है। कहा कि कई बिन्दुओ पर विचार-विमर्श करने के बाद इस करागार में कैदियों को शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मानक के अनुसार कैदियों को टायलेट, आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक करागार को भूत-भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यहां पर 1100 से 1200 कैदियों की संख्या आ जाएगी। यदि कैदियों की संख्या इससे भी ज्यादा होगी तो भी यहां रहने की सुविधा रहेगी। नवीन आधुनिक कारागार को राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ ईकाई द्वारा बनाया गया है। नवीन कारागार में फूल, पौधे, बगान को हरा-भरा बनाए रखने में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन ¨सह को जिलाधिकारी ने बधाई दी। नवीन कारागार में विद्युत, पानी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। करागार में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिए एक ऊंचा हाईमास्क भी लगाया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी, जेलर डा. धनीराम, उप जिलाधिकारी सदर डा. अशोक कुमार सिह, अधिशासी अभियंता जलनिगम आरएस ¨सह यादव, एसके पांडेय, सीओ सिटी केके सरोज उपस्थित थे।