महिलाएं बनवाएं मतदाता पहचान पत्र
महराजगंज (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांग
महराजगंज (आजमगढ़) : स्थानीय विकास खंड के सभागार में मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की तरफ से दिव्यांगों की सुविधा और मतदाता जागरुकता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पेंशनरों को नई सुविधा, मतदाता पहचान पत्र, आधारकार्ड के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई। नोडल अधिकारी स्वीप/ डीडीसी ऋतु सुहास ने एक-एक ¨बदुओं की जानकारी लीं। महिलाओं की समस्या को गौर से सुना और उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है वे ब्लाक से फार्म लेकर बनवा लें। साथ ही आधार कार्ड भी बनवा लें। कहा कि जिन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष हो गई है वे मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं और मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करें। देवारा जदीद की चनरमी देवी पत्नी सरयू ने बताया कि हाथ के पंजे की छाप न होने से उसका आधार कार्ड नहीं बन सका। डीडीसी ने तुरंत आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया। कांति देवी ने बताया कि उसे पेंशन मिल रही थी जो सात-आठ वर्ष से बंद हो गई। इस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी रामचंद्र राम को निर्देश दिया कि सभी की सूची बनाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने शिकायतकर्ताओें का मोबाइल नंबर लेकर शाम तक निस्तारण का आश्वासन दिया। कहा कि आप सभी अपने बच्चों को जरूर पढाएं क्यों कि शिक्षा से ही विकास संभव है। उन्होंने बताया कि अगला शिविर 28 अप्रैल को बिलरियागंज ब्लाक में आयोजित किया गया है। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार राय, जिला अस्पताल के डा. अविनाश तिवारी, सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रधान के साथ काफी संख्या में महिलाएं थीं।
...-दिव्यांग अजय का किया सम्मान
- डीडीसी ऋतु सुहास ने दिव्यांग अजय कुमार मौर्य के साहस और हौसले की प्रशंसा की। प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अजय मौर्य ने भी जिले के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बन कर मतदान में रुचि लेकर शामिल होने का संदेश दिया। अजय कुमार मौर्य जब कक्षा सात की पढ़ाई कर रहा था तो एक दुर्घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया था। इसके बाद भी उसका हौसला कम नहीं हुआ। एशिया स्तर पर आयोजित दिव्यांग धावक प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का नाम रोशन किया।
डीडीसी ने