Move to Jagran APP

लोक अदालत में 376 वादों का निस्तारण

आजमगढ़ : जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीव

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 09:23 PM (IST)
लोक अदालत में 376 वादों का निस्तारण

आजमगढ़ : जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 376 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक प्री लिटिगेशन के 1052 वाद निबटाकर 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार 529 रुपये वसूला गया।

loksabha election banner

इसमें सिविल वाद के 16 वादों का निस्तारण किया गया। फौजदारी वाद दीवानी के 252 वादों का निस्तारण कर एक लाख 15 हजार 291 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। राजस्व वाद के 78 वादों का निस्तारण किया। सिविल अपील/मुतफर्का वाद एक, विद्युत अधिनियम वाद का 11 वादों का निस्तारण कर 43 हजार 867 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। स्थानीय लोक अदालत के पांच व उपभोक्ता फोरम के छह वादों का निस्तारण किया गया।

वन विभाग के दो वादों का निस्तारण कर छह रुपये का अर्थदंड वसूला गया। स्टाम्प वाद के पांच वादों का निस्तारण कर एक लाख 30 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 376 वादों का निस्तारण मौके पर किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.