Move to Jagran APP

राकेश की विजय सपा मुखिया का सम्मान : दुर्गा

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी का डीएवी कालेज मैदान में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करत

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 09:13 PM (IST)
राकेश की विजय सपा मुखिया का सम्मान : दुर्गा

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी का डीएवी कालेज मैदान में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आजमगढ़-मऊ की जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी का साथ दिया है। इसके पूर्व भी स्थानीय निकाय के चुनाव में हमेशा समाजवादी परचम फहराया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ¨सह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निगाह में आजमगढ़ और मऊ का विशेष दर्जा व लगाव है।

loksabha election banner

वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा मुखिया ने जनपद में विकास की गंगा बहा दी। पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार की जीत से यह साबित हो जाएगा कि यहां की जनता के दिल में राष्ट्रीय नेता के प्रति कितना सम्मान है। उन्होंने कहा कि सभी नेता व कार्यकर्ता आज ही गांव-गांव जनसमर्थन जुटाने के लिए निकल पड़ें। प्रत्याशी राकेश कुमार ने कहा कि आजमगढ़-मऊ के विकास की गति में वह भरपूर योगदान देंगे।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का समन बढ़ाने का भी वचन लिया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी विकास के नारे के साथ चुनाव मैदान में आई है। पूर्वांचल और आजमगढ़-मऊ की एक-एक ईंट पर सपा मुखिया और मुख्यमंत्री का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार की विजय सपा मुखिया व नेतृत्व की विजय है।

इसलिए कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं। इस अवसर पर राज्यमंत्री रामदर्शन यादव, नफीस अहमद, रामकृष्ण यादव, विधायक बैजनाथ पासवान, जिलाध्यक्ष मऊ धर्मप्रकाश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ आशा यादव, आजमगढ़ मीरा यादव, रामदुलार राजभर, सुधाकर ¨सह, यशवंत ¨सह, हरिप्रसाद दुबे, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, कल्पनाथ पासवान, भोला पासवान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.