मंद बुद्धि का दूल्हा होने पर भड़की दुल्हन
मुबारकपुर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बगहीडाड़ गांव में शनिवार की सुबह कोहबर के दौरान दूल्हा म
मुबारकपुर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बगहीडाड़ गांव में शनिवार की सुबह कोहबर के दौरान दूल्हा मंद बुद्धि का होने की वजह से दुल्हन भड़क गई। बरातियों को जैसे यह सूचना मिली वह तो खिसक लिए लेकिन अगुवा व दूल्हे की बहन को बंधक बना लिया गया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा गया। दोनों पक्षों में शनिवार की देर रात तक थाने में पंचायत चल रही थी।
मुबारकपुर के बगहीडाड़ निवासी नंदनी ¨सह की शादी अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के कुर्मीपुर निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र मुकेश ¨सह से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात का स्वागत धूमधाम से घरातियों द्वारा किया गया और शादी की रस्में शुरू हो गई। भोर में दूल्हा, दुल्हन व सहेलियां जब कोहबर में गए तो सहेलियों द्वारा हसीं मजाक के दौरान दूल्हे का मंदबुद्धि होने की बात सामने आई। इससे दुल्हन भड़क उठीं।
यह खबर घरातियों में फैलते ही घरातियों ने आक्रोशित होकर दूल्हे व हाफिजपुर निवासी कृष्णपाल ¨सह अगुवा को बंधक बना लिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाने में घरातियों द्वारा दिए गए दान दहेज व हुए खर्च की भरपाई के संबंध में पंचायत चल रही थी।