दहेज रहित सामूहिक विवाह 12 को
आजमगढ़ : आजाद कल्याण समाज सेवा समिति की तरफ से 12 फरवरी को बोंगरिया बाजार स्थित पौहारी बाबा गेट प
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 05:47 PM (IST)
आजमगढ़ : आजाद कल्याण समाज सेवा समिति की तरफ से 12 फरवरी को बोंगरिया बाजार स्थित पौहारी बाबा गेट पर दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। यह जानकारी संयुक्त मंत्री संजय कुमार यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले चौदह वर्षाें से दहेज रहित शादी का आयोजन कर रही है। समाज में मुंह बाए दहेज दानव के खिलाफ संस्था कार्य कर रही है और प्रतिवर्ष पांच जोड़ों की शादी दहेज रहित सम्पन्न कराई जाती है। इसमें क्षेत्र व बाजारवासियों का सहयोग रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें