चुनाव ड्यूटी में आए आरक्षी की हादसे में मौत
आजमगढ़ : पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए सूबे के पश्चिमी जिले बुलंद शहर से चुनावी ड्यूटी में आए नाग
आजमगढ़ : पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए सूबे के पश्चिमी जिले बुलंद शहर से चुनावी ड्यूटी में आए नागरिक पुलिस का आरक्षी सोमवार की रात शौच जाते समय सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक आरक्षी के साथ आए सहकर्मियों में शोक व्याप्त है।
बुलंद शहर जिले के सिकंदराबाद थानांतर्गत रिकौली ग्राम निवासी संजय कुमार (40) पुत्र महेन्द्र बीते दिनों जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी करने आया था। वह सहकर्मियों के साथ शहर के शिब्ली इंटर कालेज में ठहरा हुआ था। सोमवार की रात करीब आठ बजे शौच जाते समय वह अचानक सीढ़ी से गिरा और सिर में घातक चोट लगी। अचेतावस्था में घायल आरक्षी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर कर दिए जाने से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देररात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं।