मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल
आजमगढ़: जनपद के दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय उपचार के बाद उन
By Edited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 11:35 PM (IST)
आजमगढ़: जनपद के दो स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। स्थानीय उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी गांव निवासी अर¨वद (40) पुत्र वंशराज, अहरौला थाना क्षेत्र के राजारामपुर गांव निवासी सुबाष (45) पुत्र संवरू सोमवार की दोपहर बाइक से सरायमीर की तरफ जा रहे थे। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव के पास बोलेरो के धक्के से दोनों घायल हो गये। इसी क्रम में कंधरापुर कस्बा निवासी राजू (25) पुत्र जगजीवन रविवार की शाम बाइक से जा रहा था। अतरौलिया थाना क्षेत्र के नंदना मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से जगजीवन घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें