पशुशाला में आग, पांच मवेशी मरे
जहानागंज (आजमगढ़): जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में बुधवार की देर रात मच्छरों से बचाव के ल
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 07:22 PM (IST)
जहानागंज (आजमगढ़): जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में बुधवार की देर रात मच्छरों से बचाव के लिए पशुओं वाली मंडई में सुलगाए गए धुंइहर के भभक जाने से मंडई में आग लग गई। इस दुर्घटना में पांच मवेशियों ने झुलसकर दम तोड़ दिया। उक्त ग्राम निवासी सीताराम व शिव कुमार दोनों सगे भाइयों के पशु अगल-बगल स्थित मंडई में बांधे जाते थे। रात में करीब एक बजे अचानक पशुओं वाली मंडई में आग लग गयी। जब तक परिजन जान पाते आग की लपटों से घिरे पांच मवेशियों ने झुलसकर दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें