संपर्क अभियान में नीतियों की बखान
अतरौलिया (आजमगढ़) : स्थानीय बिधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर
By Edited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 07:01 PM (IST)
अतरौलिया (आजमगढ़) : स्थानीय बिधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर नीरज तिवारी के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत भोराजपुर, कटोही, अचलीपुर, इसहाकपुर सहित दर्जनों गावों में संपर्क किया। केंद्र सरकार के नीतियों एवं उपलब्धियों को लोगों के बीच बताया। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की शानदार नीतियों के चलते आज भारत विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। देश के विकास की रफ्तार को जो गति मिली है वह पिछले 50 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है। इस मौके पर शेरू पांडेय, करुणाकर, गुलशन यादव, दिलीप, बबलू कुमार, शोलू तिवारी आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें