हिंदू समाज के लिए करता है समर्पण
देवगांव (आजमगढ़) : लालगंज विकास खंड के चकिया भगवानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बीते मंगलवार क
देवगांव (आजमगढ़) : लालगंज विकास खंड के चकिया भगवानपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बीते मंगलवार की देर शाम लगभग छह बजे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक अमरनाथ ने बताया कि संघ ने परम पवित्र भगवाध्वज को गुरु माना है। संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह उत्सवों में यह उत्सव वर्ष में एक बार आता है। इसमें स्वयंसेवक अपनी सर्मपण राशि देता है। इसमें संघ का एक वर्ष का कार्य होता है। संघ आदिवासी बनवासी क्षेत्रों में निशुल्क एकल विद्यालय अलग-अलग क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक समपर्ण भाव से लगे हुए हैं। हिन्दू समाज जो समपर्ण
करता है वह समस्त हिन्दू समाज के लिए ही उपयोग किया जाता है। अध्यक्षता चन्द्रबली चौहान व संचालन अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीता चौहान, उषा जायसवाल, नंदन जायसवाल, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, विजय सोनकर, यशवंत
आदि उपस्थित थे।