विषैले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
मार्टीनगंज (आजमगढ़): दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव निवासी एक किशोरी को विषैले जंतु न
मार्टीनगंज (आजमगढ़): दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव निवासी एक किशोरी को विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर किशोरी को बरदह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर वापसी के दौरान रास्ते में ही सीमा क्षेत्र से बाहर न जाने की बात कहकर एंबुलेंस चालक द्वारा शव उतार दिए जाने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया।
बस्ती कपूरी गांव निवासी ¨पकी (16) पुत्री सुरेंद्र गौतम 9वीं की छात्रा था। रविवार को वह खेत से काम कर घर लौटी। स्नान करने के बाद वह घर में कपड़ा बदल रही थी। तभी उसे विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। परिजन उसे लेकर मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां एम्बुलेंस नदारद था। परिजन अचेत ¨पकी को निजी संसाधन से लेकर बरदह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर एम्बुलेंस से घर जा रहे थे। एम्बुलेंस चालक सीमा समाप्त होने की बात कहते हुए बड़गहन गांव के पास शव को उतार दिया। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया तथा डिप्टी सीएमओ परवेज आलम से बात की। उन्होंने कहा कि एम्बेलेंस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।