'चल रे कांवरिया शिव के धाम'
आजमगढ़ : सावन माह शुरू होते ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को तांता लग जा रहा है। उधर
आजमगढ़ : सावन माह शुरू होते ही शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को तांता लग जा रहा है। उधर बाबा धाम जाने के लिए कांवरियों का भी जत्था रवाना हो रहा है। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे और चल रे कांवरिया शिव के धाम के जयघोष से जनपद का माहौल शिवमय हो गया है।
रानी की सराय की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र कई स्थानों से रविवार को कावरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम शिव के जयकारे से रवाना हुआ। कावरियों के जत्थे से क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर है। क्षेत्र के ऊंजी गोदाम व रुदरी से बाबा धाम जाने वाले कावरियों ने क्षेत्र के शिवालयों में भी मत्था टेका। अलग-अलग वाहनों से कांवरिया एक ही स्थान पर एकत्र होने के बाद चल रे कावरियां बाबा धाम का जयघोष कर रवाना हुए। जत्थे में अजय कुमार, भीम ¨सह, रामचेत, अनिल सेठ, मनोज सेठ आदि थे। बरदह प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार के बंधवा महादेव मंदिर से कांवरियों का जत्था गो¨वद मोदनवाल के नेतृत्व में बाबा धाम गया। इसमें व्यापार मंडल के जितेंद्र तिवारी, रूबीश राय, विशाल तिवारी, हरी प्रजापति, गुड्डू जायसवाल आदि थे।
.........
सईदवारा से कल रवाना होंगे कांवरिये
रानी की सराय : क्षेत्र के सईदवारा बाजार से चार अगस्त को कांवरियों का जत्था बाबा धाम को रवाना होगा। जत्थे में अच्छेलाल गोड़, राजेश ,बाबूलाल, अमरजीत, मंटू, सुभाष आदि होंगे।