मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
ठेकमा (आजमगढ़): बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव में मंगलवार की दोपहर घर में आग का शोला बनी 21 वर्षीय
ठेकमा (आजमगढ़): बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव में मंगलवार की दोपहर घर में आग का शोला बनी 21 वर्षीय विवाहिता ने झुलसकर दम तोड़ दिया। मायके वालों ने इस मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के उसरगांवा ग्राम निवासी नंदू राम ने एक वर्ष पूर्व अपने पुत्री शीलम (21) की शादी इरनी ग्राम निवासी जितेंद्र राम पुत्र होरीलाल के साथ की थी। चर्चा के अनुसार मंगलवार को दिन में ससुराल वाले कृषि कार्य हेतु खेत में गये थे। घर में अकेली रही शीलम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गयी। आनन-फानन लोग उसे बरदह स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंच गये। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।