संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
महराजगंज (आजमगढ़): महराजगंज थाना क्षेत्र के करमहां दुबौली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितिय
महराजगंज (आजमगढ़): महराजगंज थाना क्षेत्र के करमहां दुबौली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। ससुराल वाले मंगलवार की सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान मायके वाले पहुंचे गये और दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अरावं गुलजार ग्राम निवासी लोदई ने अपने पुत्री कुसुम (28) की शादी महराजगंज क्षेत्र के करमहां दुबौली ग्राम निवासी संदीप के साथ की थी। ससुराल में रह रही कुसुम की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजन मायके वालों को सूचना दिये बगैर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गये। कुसुम के मौत की खबर किसी माध्यम से मायके वालों को मिली। सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहे लेकिन ससुराल वालों ने इन्कार कर दिया। मृतका के भाई रामनिवास के अनुसार बीते 31 मई को उसकी शादी में बहन को ससुराल वाले मायके नहीं भेज रहे थे। नाराज होकर कुसुम भाई के शादी में शामिल होने के लिए मायके चली आयी और शादी के बाद वापस लौट गयी। तभी से ससुराल वाले उससे नाराज थे। हालांकि ससुराल वालों ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।