Move to Jagran APP

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन, शोक की लहर

आजमगढ़ : जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकार अग्रवाल का बुधवार

By Edited By: Published: Wed, 25 Mar 2015 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 07:22 PM (IST)
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन, शोक की लहर

आजमगढ़ : जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकार अग्रवाल का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। यहां से उनके शव को नगर पालिका स्थित पार्टी कार्यालय पर ले जाया गया। यहां जिलाध्यक्ष हवलदार ¨सह ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडा लगाया। इसके बाद फूल-मालाओं से श्री अग्रवाल को अंतिम विदाई दी गई।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार ¨सह ने बताया कि श्री अग्रवाल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने समर्पण भाव से कांग्रेस की सेवा की। पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार ¨सह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नगर से कांग्रेस की एक कड़ी टूट गई है। उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएगी। अंत में गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में मालती मिश्रा, ज्ञानेंद्र ¨सह, आशुतोष द्विवेदी, राज नरायन ¨सह, सुरेन्द्र प्रताप ¨सह, बेलाल अहमद, अशोक ¨सह, मुन्नू यादव, रामअवध यादव, सुरेन्द्र ¨सह, इंदल ¨सह, सुनील ¨सह, गुफरान अहमद, सत्यप्रकाश मिश्रा, विश्वदेव उपाध्याय, रूद्रप्रताप ¨सह, जस्सी ब्राडवे, डा. रमेश चन्द्र शर्मा, जैगम अब्बास, हरेन्द्र ¨सह, दिवाकर ¨सह आदि उपस्थित थे। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष व व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड के आवास पर आयोजित शोकसभा में उपस्थित व्यापारियों एवं जनमानस को संबोधित करते हुए सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि ओंकार अग्रवाल के आकस्मिक निधन होने पर जिला व नगर को व्यापारियों को गहरा आघात लगा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। व्यापारियों ने दो मिनट का मौन व्रत धारण किया तथा अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। शोकसभा में सुरेन्द्र, रामआसरे, अनिल कुमार, देवेन्द्र, प्रदीप, देवलास, राजेश, सौनक, वृजेश, प्यारे, जितेन्द्र, अगनू, चंद्रशेखर, अवधेश, विशाल, राजेन्द्र, सुशील, आशुतोष, सदानंद, हरेन्द्र, मनोज, अखिलेश, रिजवान आदि उपस्थित थे। बसपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने भी श्री अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है। इसी प्रकार समाजसेवी प्रवीण ¨सह, आनंद तिवारी, डा. आरपी राय, संतोष वर्मा, आनंद वर्मा, हृदय ¨सह, रवीन्द्र ¨सह, राज कुमार, रामकवल, कृपाचंद, विजय चंद, शरद ¨सह, बाल मुकुंद, अरुण ¨सह, संतोष दुबे ने भी श्री अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.