कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में 15 मिले गैर हाजिर
आजमगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे कलेक्ट्रेट के लिपिकीय कर्मचारियों की उ
आजमगढ़ : जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को सुबह 10.25 बजे कलेक्ट्रेट के लिपिकीय कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान सुभाष चंद्र श्रीवास्तव लिपिक, सामान्य लिपिक, गोरखनाथ तिवारी नाजिर, मिठाई राम राजस्व सहायक-द्वितीय, रामप्रीत यादव एजेए, कृपा नरायन श्रीवास्तव संबद्ध न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कृष्ण कुमार गौतम एसीआरए, सुशील अस्थाना संबद्ध बीसी, संतोष कुमार श्रीवास्तव सीलिंग लिपिक, नरेन्द्र कुमार मिश्र संबद्ध न्यायालय जिलाधिकारी, श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव टंकक न्याय सहायक, रामधनरी राम क.लि. सीलिंग, श्रीमती प्रतिमा यादव एईआरके, नन्द किशोर यादव अहलमद न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव विधिक लिपिक, शिखा श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक सहित कुल 15 कर्मचारी उनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन/प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट को निर्देशित किया कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों का आज की तिथि के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए चेतावनी जारी करें कि समय से कार्यालय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।