छात्रों की सास्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
फूलपुर (आजमगढ़) : न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया।
फूलपुर (आजमगढ़) : न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी कला का ऐसा जोरदार प्रदर्शन किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर और माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ने किया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चों में देशभक्ति और अनुशासित होकर कार्य करने की सीख मिलती है। रंगारंग कार्यक्रम की कड़ी में पुराने और नए गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने लोगों मे जोश भर दिया। वेस्टर्न म्युजिक पर आधारित मिक्सिगं गीत पर नृत्य के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूज उठा। देवी गीत के नृत्य पर वातावरण भक्तिमय हो उठा, तो समाज में व्याप्त लघुनाटिका की प्रस्तुति पर छात्राओं ने खूब वाहबाही लूटी। बच्चों ने देशभक्ति गीत पर जोरदार प्रस्तुति कर लोगों में देश के प्रति जोश और जच्बा पैदा करने की कोशिश की। हास्य लघु नाटिका की प्रस्तुति पर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। अंत में प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रधानाचार्य वंदना चौरसिया ने किया। प्रबंधक चद्रिंका यादव ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर बाबा पठान, संदीप, सुरेश कुमार मोदनवाल, डा. मनोज यादव, शाबान, राजेश, सुफियान आदि थे।