इस्माइलपुर गांव में कूड़े का अंबार
लालगंज (आजमगढ़) : स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
लालगंज (आजमगढ़) : स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत इस्माइलपुर को देखा जाए तो यहां गांव में जगह-जगह कूड़ा-करकट और सड़कों के आस-पास सड़े गले कचरे से लोगों का जीना मुहाल है।
इस्माइलपुर गांव में स्थित तमाम मार्गों एवं कच्चे रास्तों पर जहां गांव के लोगों द्वारा कचरे को फेंक दिया जाता है। कचरे के कारण तमाम मच्छर और अन्य रोग फैलाने वाले कीटाणु उत्पन्न होते है। इसके कारण गांव में तरह-तरह की बीमारियां भी लोगों को होती है। गांव की जनसंख्या लगभग 4500 है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव में मात्र एक सफाईकर्मी नियुक्त है। वह भी राम भरोसे ही अपने कार्यो को अंजाम देते है। इस संबंध में इस्माइलपुर के ग्राम प्रधान लालचन्द ने कहाकि गांव में बने रास्तों के आस-पास कचरा होने की बात सही है। गांव में एक सफाईकर्मी होने के नाते सफाई का काम जितना होना चाहिए नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।