आग से झुलसकर युवक की मौत, महिला भर्ती
आजमगढ़ : कप्तानगंज व जहानागंज थाना क्षेत्र में आग के चपेट में आ जाने से झुलसे युवक की जिला अस्पताल म
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 07:52 PM (IST)
आजमगढ़ : कप्तानगंज व जहानागंज थाना क्षेत्र में आग के चपेट में आ जाने से झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई वहीं एक महिला को झुलसे हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तानगंज कस्बा निवासी गिरीश (28) पुत्र महाजन शनिवार की रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहा रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसीक्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के भटगावा गाव में रविवार की सुबह आग की चपेट में आ जाने से सुमन (47) पत्नी मनोज झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें