Move to Jagran APP

घर वापसी का अर्थ धर्मातरण नहीं : आइपी सिंह

आजमगढ़ : हिंदू से मुसलमान बने लोग अगर अपने घर वापस आ रहे हैं तो यह धर्मातरण नहीं है। कोई अपने घर आ र

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 06:48 PM (IST)
घर वापसी का अर्थ धर्मातरण नहीं : आइपी सिंह

आजमगढ़ : हिंदू से मुसलमान बने लोग अगर अपने घर वापस आ रहे हैं तो यह धर्मातरण नहीं है। कोई अपने घर आ रहा है तो उसका स्वागत होना चाहिए। उक्त बातें भाजपा प्रवक्ता आइपी सिंह ने शनिवार को अपने आवास उकरौड़ा में जागरण प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान कहीं। श्री सिंह भारतीय जनता पार्टी के त्रिदिवसीय आनलाइन सदस्यता अभियान के तहत जनपद में आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू से मुसलमान, ईसाई बनता है तो देश की कोई पार्टी इस विषय में कुछ नहीं बोलती है। हा,ं अगर कोई भूला भटका अपने घर आ रहा है तो विपक्ष बेमतलब चिल्ला रहा है। इस समय संसद चल रही है। अगर विपक्ष को इतनी ही चिंता है तो भाजपा का साथ दे और संसद में धर्मातरण के खिलाफ कानून लाए ताकि देश में कोई भी धर्म परिवर्तन न हो सके। कहा कि कानून बनाने की बात पर सारी विपक्षी पार्टियों का मुंह बंद हो जा रहा है। प्रदेश सरकार और बसपा के बारे में कहा कि दोनो पार्टियां भ्रष्टाचार की जननी है। दोनों के बीच डील हो चुकी है। सपा ने बसपा के खिलाफ लोकायुक्त रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की। बसपा ने सपा के खिलाफ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। यह भी उसी डील का परिणाम है। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। राज्य में अराजकता की स्थिति है। धान खरीद पर सरकार की नीति मुकम्मल नहीं है। किसानों को जलालत झेलनी पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.