Move to Jagran APP

दयाराम अध्यक्ष व जगदंबा बने दीवानी बार के मंत्री

आजमगढ़ : दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को 1737 मतदाताओं में 1560 सदस्य

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 06:42 PM (IST)
दयाराम अध्यक्ष व जगदंबा बने दीवानी बार के मंत्री

आजमगढ़ : दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को 1737 मतदाताओं में 1560 सदस्यों ने तीस बूथों पर मतदान किया। शनिवार को हुई मतगणना के बाद दयाराम ने अध्यक्ष व जगदंबा ने मंत्री पद पर जीत हासिल की।

loksabha election banner

चुनाव अधिकारी सीएल निगम ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की।

अध्यक्ष के एक पद के लिए मैदान में रहे दयाराम यादव ने 639 मत प्राप्त कर विजय हासिल की तो 345 मत प्राप्त कर ओमप्रकाश मिश्र दूसरे स्थान पर रहे। बेलाल अहमद को 59, प्रभाकर सिंह को 267, रामप्यारे सिंह को 246 मत प्राप्त हुआ।

मंत्री पद पर 556 मत प्राप्त कर जगदंबा प्रसाद पांडेय विजयी रहे जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार यादव को 454 मत मिला। इसके अलावा अनिल कुमार सिंह को 362, अनिल कुमार राय को 139 तथा ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी को 56 मत प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 1035 मत प्राप्त कर द्विजेन्द्र मोहन चतुर्वेदी विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लइकुर्रहमान सिद्दीकी को 374 तथा राजबहादुर सिंह को 125 मत प्राप्त हुआ।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान मे थे। अभय प्रताप सिंह 597 व रतिभान सिंह 536 मत प्राप्त कर विजयी रहे। इसके अलावा प्रमोद कुमार गुप्ता को 416, अरुण कुमार यादव को 521 तथा महेन्द्र कुमार को 320 मत प्राप्त हुआ।

सह मंत्री के तीन पद के लिए क्रमश: अरुण कुमार पांडेय 636, मुरलीधर यादव 601 व सुभाष चंद्र विश्वकर्मा 592 मत पाकर विजयी रहे। सत्येन्द्र सिंह को 574, मनीष कुमार श्रीवास्तव को 399, गुलाम कामिल को 570, महेन्द्र प्रताप सिंह को 358 तथा सरोज कुमार यादव को 415 मत प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए शिव प्रसाद यादव, अशोक कुमार पांडेय, कैलाश पति लाल, जितेन्द्रनाथ सिंह, अजय कुमार सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, अभय कुमार श्रीवास्तव, सचिन सौरभ, संजय कुमार पाठक, विजय कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामबदन मेहता, आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए विनोद कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी सीएल निगम ने एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रामकृष्ण यादव, अध्यक्ष रामजग यादव की मौजूदगी में परिणाम की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.