विधायक ने सौ जरुरतमंदों को दिए कंबल
आजमगढ़ : दीदारगंज-पवई विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आदिल शेख ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय फरिहा
आजमगढ़ : दीदारगंज-पवई विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आदिल शेख ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय फरिहां में आयोजित शिविर में 100 जरुरतमंदों को कंबल प्रदान किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, असहायों और जरुरतमंदों के लिए अनेकों योजनाएं चला रहीं हैं, जिसका सभी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और गरीबों मदद के लिए वे हर संभव हर वक्त तैयार रहेंगे। बताया कि ठंड के इस मौसम में आज जिन लोगों को प्रशासन की तरफ से कंबल प्रदान किया गया है। इसके अलावा यदि और भी लोगों को आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा। एसडीएम निजामाबाद रामगोपाल सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से 500 कंबल मिले थे। इसमें से भी का वितरण हो चुका है। यदि और आवश्यकता होगी तो इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व से मांग की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सुबाष सिंह, संबंधित लेखपाल के अलावा विधानसभा क्षेत्र रामाश्रय चौहान, रामअचल यादव, अबू उबैदा, उमराज यादव, चुन्नू शेख आदि उपस्थित थे।