205 जरुरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : जरुरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदे
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : जरुरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार का राजस्व विभाग कंबल विरतण करने काम कर रहा है, जिससे वे लाभान्वित हो सके। यह बातें कारागार मंत्री बलराम यादव के प्रतिनिधि बर्मन यादव व उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अमृतलाल बिंद ने गुरुवार को तहसील परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त रूप से कही। तहसील प्रशासन को राजस्व विभाग की तरफ से कुल 500 कंबल प्राप्त हुए हैं। इसमें से हर गाव के पात्रों की सूची लेखपालों से मागी गई थी। इसी क्रम में सभी लेखपाल अपने गाव के पात्रों के साथ तहसील पर पात्रों के साथ उपस्थित हुए। इस दौरान 205 लोगों को कंबल का वितरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि शेष का वितरण दूर के गावों में पहुंचकर तहसीलदार छेदी लाल सिंह करेंगे, जिससे उन्हें योजना का लाभ सही हाथों में पहुंचे। इस मौके पर तहसीलदार छेदी लाल सिंह, रामवृक्ष राजभर, राजस्व निरीक्षकगण हरिश्चंद्र लाल श्रीवास्तव, जगन्नाथ सिंह, कामतापाल, नरेंद्र यादव, प्रधानगण रामदीन मौर्य, हरिकेश यादव, रामविनय कन्नौजिया, अरुण सिंह सहित अन्य तहसीलकर्मी उपस्थित थे।