मौनी बाबा आश्रम पर हुआ कार्यक्रम
आजमगढ़ : अहरौला के निकट गहजी स्थित श्री मौनी बाबा के आश्रम पर श्रीराम विवाह वैदिक रीति से धूमधाम
आजमगढ़ : अहरौला के निकट गहजी स्थित श्री मौनी बाबा के आश्रम पर श्रीराम विवाह वैदिक रीति से धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही आश्रम के आस-पास मेले में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा गगनभेदी नारे की गूंज से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विद्वानों के प्रवचन को भी सुनकर लोग भाव विभोर हो रहे थे।
इस अवसर पर दुर्वासा महा मंडलेश्वर मौनी बाबा रामलाल दास महाराज ने श्रीराम भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित मानस में भी प्रभु के विवाह को उपासना का विवाह कहा गया है। मौनी बाबा ने कहा कि सीता राम का विवाह भक्ति का भगवान से मिलन है। पंडित कौशल किशोर चतुर्वेदी ने धनुष यज्ञ एवं सीता स्वयंबर प्रसंग का मनोरम वर्णन किया। सुभाष चंद तिवारी, महंथ भृगुनाथ दास, सीताराम दास, हाकिम बाबा, सुभाष शास्त्री, स्वामी जयप्रकाश, सुभाष शास्त्री, संजय कुमार पांडेय, हरिद्वार सिंह, हरिकेश यादव, दीपचंद्र सहित आदि लोग उपस्थित थे। 28 नवंबर को बड़हार, खिचड़ी और विदाई कार्यक्रम के साथ यज्ञ का समापन होगा।