तमौली में प्रस्तावित स्टेडियम की जगी आस
आजमगढ़ : सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के तमौली गांव के गोद लिए जाने के बाद अब प्रस्तावित
आजमगढ़ : सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव के तमौली गांव के गोद लिए जाने के बाद अब प्रस्तावित मंडलीय स्टेडियम पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तमौली गांव के विकास के अलावा प्रस्तावित मंडलीय स्टेडियम की गुम हुई फाइल भी अब बाहर निकल सकती हैं। ऐसा हुआ तो तमौली गांव को विकास के पर लग जाएंगे ही साथ मंडलीय स्टेडियम का सपना भी साकार हो जाएगा।
बता दें कि स्टेडियम निर्माण हेतु वर्ष 2008-09 में ही प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकेफलस्वरूप काफी भूमि न मिलने के चलते यह प्रस्ताव अधूरा पड़ा रहा। हालत यह हुई कि इसकी फाईल ही गुम हो गई है। जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद के सितंबर माह में ही कार्यभार संभाल लेने के बाद तमौली में प्रस्तावित मंडलीय स्टेडियम का मामला उठाया गया तो उनके निर्देश पर मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में बीते 10 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल तमौली गांव पहुंचा था। उस समय गांव के प्रधान रामलखन यादव ने बताया कि गाव में लगभग 20 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इसमें स्टेडियम और स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण आसानी से हो सकता है। उस भूमि को प्रस्तावित कर हम लोग जल्द प्रशासन को दे देंगे। निरीक्षण के दौरान क्रिकेट संघ के जिला सचिव एसके सत्येन ने कहा था किजल्द ही सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के माध्यम से आजमगढ़ के सासद एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से अवगत कराया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने यह मामला सपा मुखिया मुलायम सिंह के समक्ष उठाया भी था। अब सपा मुखिया खुद तमौली गांव को गोद ले लिए हैं। ऐसे में मंडलीय स्टेडियम का निर्माण को भी हरी झंडी मिलना लगभग तय है। इसे लेकर जनपद के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।
खिलाड़ियों का कहना है कि मंडलीय स्टेडियम बनने के साथ ही जनपद स्पोर्ट्स कालेज, खेल छात्रावास व खिलाड़ियों का हब हो जाएगा। 45 लाख से अधिक की आबादी वाले जनपद में तमाम प्रतिभाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। ऐसे में अब खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा भी मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में सबकी निगाहें सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव पर टिकी हैं।