1500 मीटर दौड़ में अमरेंद्र ने मारी बाजी
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत सोमवार
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत सोमवार को उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा के मैदान में दो दिवसीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घघाटन ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव ने किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में महेश यादव इब्राहिमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लहरपार के पूर्णानंद दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बूढ़नपुर की अंतिमा कुमारी प्रथम स्थान और नजमुर निशा दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में गौरा के विनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बूढ़नपुर के लक्ष्य प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बूढ़नपुर की अंतिमा कुमारी ने प्रथम स्थान तो बूढ़नपुर की ही नजमुर निशा दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर की रेस में संजय भारती गौरा ने प्रथम तो गुड्डू कुमार भैंसासुर ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
800 मीटर बालिका वर्ग में रायपुर खुरासिन की किरन वर्मा ने
प्रथम व हूंसेपुर सनूप की निशा यादव दूसरा स्थान पर रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में लखमीपुर के अमरेंद्र सिंह प्रथम व संजय भारती गौरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोलापक्षेण में मुबारकपुर के अश्वनी यादव प्रथम स्थान तथा रायपुर खुरासिन के संदीप शर्मा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। डिस्कस थ्रो में मुबारकपुर के अश्वनी यादव प्रथम एवं बेल्सरी के मनीष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बूढ़नपुर के अभिषेक गौड़ ने प्रथम स्थान व इसी गांव के लक्ष्य प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय युवा खेलकूद अधिकारी भृगुनाथ ,दयाराम यादव, उदयराज यादव, शैलेश सिंह, श्रीपति वर्मा, अशोक सिंह, जयप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, हरिश्चंद्र यादव, रणजीत यादव, जैगम आदि उपस्थित थे।