हेल्दी बेबी शो में नोमान को प्रथम पुरस्कार
आजमगढ़ : मिशन अस्पताल हरवंशपुर के बाल रोग विभाग द्वारा शनिवार को 'हेल्दी बेबी शो' का आयोजन किया गया।
आजमगढ़ : मिशन अस्पताल हरवंशपुर के बाल रोग विभाग द्वारा शनिवार को 'हेल्दी बेबी शो' का आयोजन किया गया। इसमें जन्म से लेकर तीन वर्ष तक के कुल 64 बच्चों ने भाग लिया। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीडी सिंह ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम पुरस्कार नोमान, द्वितीय पुरस्कार वंशिका तथा तृतीय पुरस्कार साहित्य को दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीडी सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अभिभावकों के अंदर स्वस्थ स्पर्धा का विकास होता है और वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सचेत रहें। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना चाहिए। डा. डीडी सिंह ने कहा कि इस बदलते मौसम में कमरे का तापमान नियंत्रित रखना चाहिए। डा. डीडी सिंह ने शिशु स्तनपान का महत्व बताया। इस अवसर पर डा. मनीष राय, डा. पुष्पावती चौधरी, डा. आरएम मानव, डा. गौरव मिश्रा, डा. अजीत पांडेय, सरोज, शोभा, सरिता, निर्मला, प्रभाष सिंह, डा. नेहा सिंह आदि उपस्थित थे।