पिता संग घर लौट रहे पुत्र की गोली मारकर हत्या
ेमेंहनगर (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव के पास शुक्रवार की सरेशाम पैदल पिता के साथ घर लौ
ेमेंहनगर (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव के पास शुक्रवार की सरेशाम पैदल पिता के साथ घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वैसे प्रभारी थानाध्यक्ष ने प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का मामला बताया है।
मेंहनगर के देवईत उषमापुर गांव निवासी श्रीपति यादव सूद पर पैसा देने का काम करता है। शुक्रवार की शाम श्रीपति अपने पुत्र धर्मेद्र (25) के साथ अपने गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर नई गांव किसी के घर पैसे के लेनदेन के सिलसिले में गया था। देर शाम लगभग सात बजे दोनों पिता-पुत्र पैदल ही घर जा रहे थे। अभी दोनों नई गांव के समीप अंबेडकर प्रतिमा के समीप पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और धमेंद्र को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर बाइक सवार दोनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद चकवारा की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही आसपास और गांव के काफी संख्या में लोग मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राजाराम पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि घटना कारण प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का ही लग रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। उधर सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक धर्मेद्र तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी हो चुकी है। उसको ढाई वर्ष का एक बच्चा है।