उलेमा कौंसिल ने फूंका सपा मुखिया का पुतला
आजमगढ़ : सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव के बयान से आक्रोशित राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने लोगों ने
आजमगढ़ : सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव के बयान से आक्रोशित राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने लोगों ने शुक्रवार को शहर के जामेतुर्रशाद के पास पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा 17 नवंबर को लखनऊ में समाजवादी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन के दौरान कहा था कि पर्दा एक बुरा रिवाज है, जिसे खत्म होना चाहिए। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग पर्दा करवाने वाले हैं, उन्हें जेल भेजना चाहिए। इससे आक्रोशित उलेमा कौंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुल हुदा खान के नेतृत्व में पुतला फूंककर जमकर विरोध जताया। इस अवसर पर शहनबाज, सल्लू भाई, अब्दुल बहाव, हाफिज, वसीम, आरिफ वेग, उबैद अहमद आदि उपस्थित थे।
मुहम्मदपुर प्रतिनिधि के अनुसार ं शुक्रवार को मुहम्मदपुर बाजार में जुमे की नमाज के बाद 1.20 बजे उलेमा कौसिंल के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सपा मुखिया का पुतला फूंका और विरोधी नारे भी लगाए। चेतावनी दिया कि महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा मुखिया देश की महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में अबुशाद अहमद, कमालुद्दीन, शहाबुद्दीन, मुफ्ती गुफरान, नूरआलम, मशरुरुल हक आदि मौजूद थे।