उत्पीड़न पर परिवार संग अनशन पर बैठा चालक
आजमगढ़ : सिधारी के मुंडा गांव निवासी चालक दीपचन्द्र मौर्य परिवहन निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का
आजमगढ़ : सिधारी के मुंडा गांव निवासी चालक दीपचन्द्र मौर्य परिवहन निगम के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रोडवेज परिसर में गुरुवार को परिवार संग अनशन शुरू कर दिया है।
दीपचंद मौर्य का आरोप है कि परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा गलत आरोप लगाकर बिना जांच कराए ही उसका स्थानांतरण बांदा डिपो में कर दिया गया। इसके अलावा परिवहन मंत्री के दबाव में उसका वेतन रोक दिया गया है। इसकी शिकायत वह अफसरों से कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। उसने चेतावनी दी कि अगर उसके साथ न्याय नहीं किया गया तो वह आमरण अनशन को विवश होगा। गुरुवार से उसका आमरण अनशन शुरू हो गया है। जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन पर दीपचन्द्र के अलावा उसकी पत्नी ज्योति देवी सहित कई अन्य लोग भी बैठे हैं।