जजी मैदान के पीछे इकट्ठा हो रहा कूड़ा
आजमगढ़ : जजी मैदान के पीछे नगरपालिका द्वारा लगातार कूड़ा गिराने का क्रम जारी है। प्रतिदिन कूड़ा गिराए
By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 08:06 PM (IST)
आजमगढ़ : जजी मैदान के पीछे नगरपालिका द्वारा लगातार कूड़ा गिराने का क्रम जारी है। प्रतिदिन कूड़ा गिराए जाने से भारी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इस वजह से यात्रियों को आने-जाने में जहां दुश्वारियां हो रही हैं वहीं तमाम रोगों को दावत भी दे रहा है। पिछले तीन दिनों से जागरण इस कूड़ा को फोटो सहित प्रकाशित कर रहा है लेकिन नगर पालिका के सफाई कर्मी कूड़ा साफ करना तो दूर और कूड़ा लाकर गिरा दे रहे हैं। इसकी वजह से जजी मैदान के पीछे से गुजरना मुश्किल हो गया है। अगर यही स्थिति रही तो संक्रामक रोगों से कोई नहीं रोक सकता है। यहां प्रतिदिन कूड़ा गिराया ही जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें