प्रधान पुत्र पर बदमाशों ने चलाई गोली
जीयनपुर (आजमगढ़): रौनापार के पलिया गाव के मोड़ पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घात लगाए बदमाशों
जीयनपुर (आजमगढ़): रौनापार के पलिया गाव के मोड़ पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घात लगाए बदमाशों ने प्रधान पुत्र को लक्ष्य कर गोली चलाई लेकिन गोली उन्हें न लगकर युवक की बाइक में जा लगी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार मौके पर पहुंचे और पीड़ित प्रधान पुत्र से घटनाक्रम की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गए। जानकारी रौनापार के हिरनई गाव निवासी ग्राम प्रधान शाहजहा का पुत्र अब्दुल रबा (25) गुरुवार की सुबह बाइक से भीमबर बाजार से घर लौट रहा था कि पलिया गाव के मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। निशाना चूक जाने के कारण गोली उसे न लग कर उसकी बाइक में लगी जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके गिर जाने पर बदमाश वहा से फरार हो गए। इसकी जानकारी किसी तरह पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद सीओ सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया गया है।