बाबा विशाल भारत से ने लिया आशीर्वाद
देवगांव (आजमगढ़) : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जिले की सीमा पर लघु उद्योग मं
देवगांव (आजमगढ़) : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जिले की सीमा पर लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद श्री मिश्र मई खगरपुर स्थित आश्रम आत्म अनुसंधान में गए, जहां उन्होंने बाबा विशाल भारत से आशीर्वाद लिया। इसके बाद आश्रम का भ्रमण किया और बाबा विशाल भारत से मुलाकात कर जरूरी वार्ता भी की और जिला मुख्यालय को प्रस्थान कर दिए।
इससे पूर्व कंजहित व चेवार में भाजपा आदित्यनरायन राय, जेपी सिंह व मिथिलेष सिंह, देवगाव बाजार में विलास राय, आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बरदह मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, देवनाथ राय, दीपक सिंह हियुवा ने स्वागत किया। लालगंज में प्रमोद सरोज, अनिल राज गुप्त के नेतृत्व में नंदन जायसवाल, संजय जायसवाल व मसीरपुर में योगेश सिंह, धु्रव कुमार सिंह व गोसाई की बाजार में नगेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, सासद नीलम सोनकर व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, विनोद राय, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, अखिलेश मिश्र गुडडू आदि उपस्थित थे।