हर हाल में भारत आएगा काला धन : कलराज मिश्र
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार में लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र का शहर क
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार में लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र का शहर के राहुल प्रेक्षागृह में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि पूरा विश्व आश्चर्य से भरा हुआ है कि एक गरीब घर का लड़का दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बना है। देश के कोने-कोने से क्षेत्र और प्रत्येक राज्य से जो प्यार जनता ने दिया जो लहर चली वह हिंदुस्तान की दिशा और दशा दोनों पलट दिया है। उत्तर से दक्षिण पूरब से पश्चिम तक पूरा देश मोदी मय हो गया है। इसीलिए भाजपा को अभूतपूर्व एवं अद्भुत सफलता राष्ट्र ने दिया। भाजपा पूर्ण बहुमत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्राप्त किया है। यह सरकार गरीबों को समर्पित है। नौजवान को समर्पित है यह बात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था। इसलिए यह पहली सरकार है जो इस देश में गरीबों के लिए काम किया है। जन-धन योजना और शून्य बैलेंस पर खाता खुलना एक अतुलनीय एवं अनुपम उदाहरण है। श्री मिश्र ने कहा कि आज देश में करोड़ों रुपये काला धन के रूप में विदेश में जमा है। काला धन भारत सरकार लाकर ही दम लेगी। इसका कोई समझौता नहीं होगा। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट को सारे नाम उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि कलराज मिश्र की कर्मभूमि में हम सभी लोग रहकर बहुत कुछ सीखा है। इस अवसर पर विनोद राय, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, नरेन्द्र सिंह, दुर्ग विजय यादव, सच्चिदानंद सिंह, डा. कन्हैया सिंह, मातबर मिश्र, शिवनाथ सिंह, रमाकांत मिश्र, माला द्विवेदी, सांसद नीलम सोनकर, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, विक्रम पटेल, ऋषिकेश दुबे, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, तीजा राम, राजेन्द्र सोनकर, आशुतोष, अवनीश राय, शिवम यादव थे। संचालन रामपाल सिंह ने किया। अंत में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयुआइ के प्रदेश महासचिव विनम्र सेन सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के अनुपस्थिति के बावजूद उनके समर्थकों ने सिधारी पर श्री मिश्र को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों राकेश सिंह, संतोष, दीपक चतुर्वेदी, मिथिलेश चतुर्वेदी, विपिन सिंह, धर्मेन्द्र मौर्य, सुरेन्द्र कन्नौजिया, मनोज पांडेय, अरुण सिंह बृजेश राय, दीपू चौधरी आदि शामिल थे।